☆एक♡नारी☆

~जब मैंने जन्म लिया,
वहां “एक नारी” थी
जिसने मुझे थाम लिया…….
|| मेरी माँ ||

~बचपन में जैसे जैसे मैं बड़ा होता गया
“एक नारी” वहां मेरा ध्यान रखने और मेरे साथ खेलने के लिए मौजूद थी…...
|| मेरी बहन ||

~जब मैं स्कूल गया “एक नारी” ने मुझे पढ़ने और सिखने में मदद की…….
|| मेरी शिक्षिका ||

~जब भी मै जीवन से निराश और हताश हुआ और जब भी हारा तब “एक नारी” ने मुझे संभाला ….
|| मेरी महिला मित्र ||

~जब मुझे सहयोग,साथी और प्रेम की आवश्यकता हुई तब “एक नारी” हमेशा मेरे साथ थी…...
|| मेरी पत्नी ||

~जब भी मैं जीवन में कठोर हुआ तब “एक नारी” ने मेरे व्यवहार को नरम करदिया…...
||मेरी बेटी||

~जब मैं मरूँगा तब भी “एक नारी” मुझे अपने गोद में समा लेगी……..
|| धरती माँ ||-

यदि आप पुरुष हैं तो
हर नारी का सम्मान करें…..
और
यदि आप महिला हैं,
उन में से एक होने पर गर्व करे…

Comments

Popular posts from this blog

★Ramdan Special★

सिगरेट मेरा कफ़न