★महारानी लक्ष्मीबाई-(झाँसी की रानी)★
शीर्षक: महारानी लक्ष्मीबाई (झाँसी की रानी) उपनाम :मणिकर्णिका, मनु जन्मस्थल :वाराणसी, उत्तर प्रदेश मृत्युस्थल :ग्वालियर, मध्य प्रदेश आन्दोलन :भारतीय स्वतंत्रता संग्राम जन्म : 19 नवम्बर 1835 मृत्यु : 17 जून 1858 ____________________________ __________ मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना थीं जिन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में ब्रिटिश साम्राज्य की सेना से संग्राम किया और रणक्षेत्र में वीरगति प्राप्त की किन्तु जीते जी अंग्रेजों को अपनी झाँसी पर कब्जा नहीं करने दिया। ______________________________________ ★संक्षिप्त जीवनी★ लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी जिले के भदैनी नामक नगर में 19 नवम्बर 1835 को हुआ था। इनके बचपन का नाम म णिकर्णिका था लेकिन प्यार से उसे म नू कहा जाता था। मनु की माँ का नाम भागी रथी बाई...