लड़की अपने भाई का तहे दिल से शुक्रिया अदा कर रही थी!!

पति और पत्नी दोनों कोख में पल रहे बच्चे के
लिंग को लेकर काफी चिंतित थे। इस बार वे
किसी तरह का जोखिम
नहीं उठाना चाहते थे। डॉक्टरी जांच के
बाद पाया गया कि कोख में
दो जुड़वा बच्चे हैं। एक लड़का और
दूसरी लड़की। उन्होंने भगवान को याद
किया और आभार प्रकट किया।
उधर, लड़की अपने भाई का तहे दिल से
शुक्रिया अदा कर रही थी जिसकी वजह से
उसकी जान बच गई।

अपनी ही कलम से
(2014 की डायरी से)

Comments